शरीर का एक भाग दूसरे भाग से है कमजोर तो करें ये एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

शरीर का एक भाग दूसरे भाग से है कमजोर तो करें ये एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

सेहतराग टीम

अपने शरीर को फिट रखने के लिए अक्सर हम जिम जाते हैं, योग करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं औऱ इन सबसे ज्यादा जरुरी अच्छा भोजन करते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा शरीर फिट तो हो जाता है लेकिन उसके बावजूद हमें कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। उन समस्याओं में सबसे ज्यादा सामान्य समस्या है एक साइड की बॉडी के मुकाबले दूसरी साइड का कमजोर होना। दरअसल अक्सर हमारे शरीर का एक भाग दूसरे भाग से कमजोर होता है। इसको फिट रखने के लिए हम एक्सरसाइज भी करते हैं। वहीं अगर आपको भी ऐसा कुछ महसूस होता है तो घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि इस समस्या से आप कैसे छुटकारा पाएंगें?

पढ़ें- रनिंग एक्सरसाइज सभी के लिए जरूरी नहीं, जानें बॉडी टाइप के आधार पर क्या करना है आवश्यक

वैसे तो यह समस्या कई लोगों को होती है। वहीं कई लोग हमेशा यह महसूस करते हैं कि उनकी राइट साइड की बॉडी दूसरी साइड से ज्यादा मजबूत और फिट है। वैसे यह जरुरी नहीं कि ये किसी बीमारी या रोग के लक्षण हों लेकिन ये एक तरीके से आपकी गलती या फिर सही तरीके से एक्सरसाइज न करने के कारण होती है। हमारी जीवनशैली में रोजाना कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसकी वजह से हमें इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें अपने जीवन में अक्सर भारी बैग टांगना होता है या फिर एक ही साइड का ज्यदा इस्तेमाल करना होत है। ऐसे में हमें कई ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे हमें ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकें। तो आइए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारें जो हमें इन समस्याओं से छुटकारा दिला सके।

सिंगल-आर्म्स रो 

ये एक बहुत ही मजेदार और आसान एक्सरसाइज है जो आपकी बाजुओं को मजबूत करने का काम करती है। इसके लिए बस आपको डंबल की जरूर होती है। आप बेंच पर खड़े होकर झुक जाएं और उल्टे पैर को बेंच पर रखें। इसके बाद आप अपने सीधे हाथ से डंबल को उठाएं। आप डंबल को आराम से ऊपर उठाएं और फिर उसे नीचे की ओर करें। इस एक्सरसाइज में आपको किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करनी होगी आप इसे काफी आराम से करें। 

सिंगल-लेग लंग्स 

सिंगल-लेग लंग्स एक्सरसाइज आपकी लोअर बॉडी को मजबूत करने का काम करती है। अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपकी एक साइड की बॉडी मजबूत है और दूसरी साइड की कमजोर तो आप सिंगल-लेग लंग्स एक्सरसाइज कर सकते है। इसके लिए आपको अपने सीधे पैर को थोड़ा सा आगे बढ़ाना होगा और दूसरे पैर को हल्का सा आगे रखना होगा। अब आप धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकें। इसके बाद वापस अपनी पोजिशन में आ जाएं। इस एक्सरसाइज में आपको ध्यान रखना होगा कि आपका घुटना जमीन में टच न हो और आपकी कमर बिलकुल सीधी होनी चाहिए। 

सिंगल-लेग स्क्वाट्स  

ये स्क्वाट्स सभी शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को उत्तेजित करते हैं जो चलने के लिए काफी जरूरी हैं जैसे हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स और ग्लूट्स। इस एक्सरसाइज के लिए आपको स्क्वेटिंग पोजिशन में शुरू करें और अपने सीधे पैर को आगे रखें। अपने बाएं पैर पर दबाव डालकर स्क्वॉट करने के लिए नीचे झुकें। सीधे पैर को जमीन से 180 डिग्री के कोण पर होना चाहिए, वो भी बिना छुए। हालांकि, यह थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन यह गैर-प्रमुख मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है। 

इन एक्सरसाइज को करने के लिए आप किसी ट्रेनर की भी हेल्प ले सकते हैं ध्यान रखें आपको इन एक्सरसाइज को एक बार में ही करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप इन्हें आराम-आराम से करें। कुछ ही दिनों में आपको अपनी पूरी बॉडी एक समान ही नजर आने लगेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

आइसोलेशन में रहते हुए करें ये एक्सरसाइज, रहेंगे फ‍िट और फाइन

अलग-अलग गति के व्यायाम कर सकते हैं मस्तिष्क के कार्य को अलग तरह से प्रभावित: स्टडी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।